देश के विकास के प्रति समर्पित रहे पंडित नेहरू

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि नगर निगम परिसर स्थित जवाहरलाल नेहरू प्रतिमा स्थल के समीप कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में मनायी गयी.

By NIRAJ KUMAR | May 27, 2025 6:28 PM
an image

गया जी. स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के निर्माता, भारतरत्न, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि नगर निगम परिसर स्थित जवाहरलाल नेहरू प्रतिमा स्थल के समीप कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में मनायी गयी. सर्वप्रथम पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इसके बाद उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक खान अली, बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, दामोदर गोस्वामी, टिंकू गिरि, विद्या शर्मा, शिव कुमार चौरसिया, मुन्ना मांझी सहित कई अन्य शामिल थे. इन नेताओं ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में 10 वर्षों से ज्यादा दिनों तक जेल की सजा काटने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू आजीवन देशवासियों की सेवा, चहुंमुखी विकास सहित सर्व धर्म समभाव के प्रति समर्पित रहे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गया न्यूज़ (Gaya News), गया हिंदी समाचार (Gaya News in Hindi),ताज़ा गया समाचार (Latest Gaya Samachar),गया पॉलिटिक्स न्यूज़ (Gaya Politics News),गया एजुकेशन न्यूज़ (Gaya Education News),गया मौसम न्यूज़ (Gaya Weather News)और गया क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version