मानपुर. ग्राम निर्माण मंडल खादी ग्रामोद्योग समिति जय प्रकाश नगर बुनियादगंज लक्खीबाग में शनिवार को बिहार सरकार द्वारा खादी रत्न त्रिपुरारी शरण की 12वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर सूत के साथ पुष्प अर्पण कर किया गया. इस दौरान रघुपति राघव राजा राम गीत गाया गया. लोगों ने त्रिपुरारी शरण के जीवनी पर प्रकाश डालने के साथ उनके जीवन को अपनाने पर बल दिया गया. इस मौके पर अखिलेश कुमार, राम प्रवेश प्रसाद, वींरेंद्र कुमार सिंह, महेश पाल, उदय शंकर शर्मा, हरि सिंह व रत्नाकर प्रसाद सिंह समेत अन्य प्रबुद्ध लोग मौजूद थे.
संबंधित खबर
और खबरें