Jehanabad : किसानों को दी गयी जैविक खेती करने की जानकारी

सुमेरा पंचायत के सुमेरा गांव में सर्वसेवा समिति संस्था द्वारा जैविक खेती संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में राकेश कुमार, विवेक मिश्रा, संतोष कुमार एवं सर्वसेवा समिति संस्था के सभी कार्यकर्ता तथा सुमेरा गांव के किसानों ने भाग लिया.

By MINTU KUMAR | June 17, 2025 11:11 PM
feature

जहानाबाद. सुमेरा पंचायत के सुमेरा गांव में सर्वसेवा समिति संस्था द्वारा जैविक खेती संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में राकेश कुमार, विवेक मिश्रा, संतोष कुमार एवं सर्वसेवा समिति संस्था के सभी कार्यकर्ता तथा सुमेरा गांव के किसानों ने भाग लिया. कार्यशाला में सर्वसेवा समिति द्वारा विगत दो वर्षो में जैविक एवं प्राकृतिक खेती से संबंधित कार्यों पर चर्चा की गयी. साथ ही जैविक कीटनाशक और प्रबंधन के तरीकों पर भी किसानों का मार्गदर्शन किया गया. साथ ही राकेश कुमार ने बताया कि आज रसायनिक खाद किस तरह हमारे आहार चक्र में संलग्न है और हमें किस तरह प्रभावित कर रहा है. इसके दूरगामी भयंकर परिणाम क्या हो सकते हैं. साथ ही उन्होंने सर्वसेवा समिति संस्था द्वारा किये गये प्रयास की सराहना की. उन्होंने जैविक कीटनाशक और दवाओं के इस्तेमाल पर जोर डालते हुए किसानों की अत्यधिक भागीदारी की बात कही क्योंकि खेती से सम्बन्धित कोई भी लिया गया संकल्प बिना किसानों की भागीदारी के पूरा नहीं किया जा सकता. साथ ही विवेक मिश्रा ने खेती से सम्बंधित सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की. संतोष कुमार और सर्वसेवा समिति के सदस्य ने भी जैविक खाद और कीटनाशक के इस्तेमाल पर जोर डालते हुए किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती की तरह अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित किया. साथ ही राकेश कुमार ने जैविक अपघटक के इस्तेमाल से बने हुए खाद की सराहना की और किसानों को भी इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया.

संबंधित खबर और खबरें

यहां जहानाबाद न्यूज़ (Jehanabad News) , जहानाबाद हिंदी समाचार (Jehanabad News in Hindi), ताज़ा जहानाबाद समाचार (Latest Jehanabad Samachar), जहानाबाद पॉलिटिक्स न्यूज़ (Jehanabad Politics News), जहानाबाद एजुकेशन न्यूज़ (Jehanabad Education News), जहानाबाद मौसम न्यूज़ (Jehanabad Weather News) और जहानाबाद क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version