जहानाबाद नगर. भाजपा बिहार प्रदेश में तैलिक साहू समाज से आने वाली डॉ धर्मशिला गुप्ता राज्य सभा सांसद को बिहार भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ बिहार प्रदेश तैलिक साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार साहू को प्रदेश मंत्री व नितिन अभिषेक को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर जिला साहू समाज ने प्रसन्नता व्यक्त की है. साहू समाज के सह भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष अंकित कुमार गुप्ता ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल के साथ केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के प्रति आभार व्यक्त कर साहू समाज की भागीदारी को सुनिश्चित व सम्मान के लिए हृदय से धन्यवाद दिया. साहू समाज के जिलाध्यक्ष दामोदर प्रसाद , सोहन प्रसाद कक्कू, नितेश कुमार साहू उर्फ मोनू, नित्यानंद गुप्ता, राजू कुमार गुप्ता के साथ पूरे जिलेवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है.
संबंधित खबर
और खबरें