जलजमाव से बचाव के लिए प्रखंड मुख्यालय परिसर में मिट्टी भराई शुरु

प्रखंड मुख्यालय परिसर को बारिश के जलजमाव से बचाने के लिए प्रशासन ने अब तक पक्का नाला नहीं बनाया

By VIKASH KUMAR | August 3, 2025 3:50 PM
an image

मोहनिया सदर.

प्रखंड मुख्यालय परिसर को बारिश के जलजमाव से बचाने के लिए प्रशासन अब तक पक्का नाला तो नहीं बना सका है, लेकिन प्रखंड कार्यालय और अवर निबंधन कार्यालय के बीच के बड़े भूभाग को मिट्टी भरवा कर अर्थ मूवर से समतल किया जा रहा है. इससे जलजमाव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है. हालांकि, सिर्फ मिट्टी भराई कराने से पूरी तरह से जलजमाव की समस्या का समाधान नहीं हो पायेगा, क्योंकि जब खाली पड़े हिस्से में मिट्टी भरी जायेगी तो बरसात का पानी सरकारी आवासों में घुसने की संभावना बनी रहेगी. पानी निकासी की समुचित व्यवस्था होने तक मुख्यालय परिसर को जलजमाव से बचाना मुश्किल है. अधिकारियों का कहना है कि बहुत जल्द ही प्रखंड मुख्यालय में पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया जायेगा, लेकिन अब तक सरकारी आवासों के आस-पास जमा होने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण नहीं हो सका है.
संबंधित खबर और खबरें

यहां कैमूर न्यूज़ (Kaimur News) , कैमूर हिंदी समाचार (Kaimur News in Hindi), ताज़ा कैमूर समाचार (Latest Kaimur Samachar), कैमूर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Kaimur Politics News), कैमूर एजुकेशन न्यूज़ (Kaimur Education News), कैमूर मौसम न्यूज़ (Kaimur Weather News) और कैमूर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version