कोढ़ा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल के अनुमोदन से कटिहार जिले के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है. इस संगठनात्मक नियुक्ति से पार्टी को जिला स्तर पर मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ता अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे. भाजपा विधायक प्रतिनिधि गौरव पासवान उर्फ गोलू ने सभी नवमनोनित मोर्चा अध्यक्षों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी. यह संगठनात्मक सशक्तिकरण पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनायेगा. भाजपा युवा मोर्चा गौरव कश्यप, महिला मोर्चा प्रियंका सिंह, किसान मोर्चा नरेश मंडल, अति पिछड़ा मोर्चा गौतम महतो,अनुसूचित जाति मोर्चा राजेन्द्र रजक, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अजीत मुंडा, अल्पसंख्यक मोर्चा इफ्तेखार राय इस अवसर पर भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भी अध्यक्षों को बधाई दी.
संबंधित खबर
और खबरें