नयी शिक्षा नीति 2020 के सफल प्रायोजन में शिक्षकों की सम्पूर्ण योगदान की जरूरत: तारकिशोर

नयी शिक्षा नीति 2020 के सफल प्रायोजन में शिक्षकों की सम्पूर्ण योगदान की जरूरत: तारकिशोर

By RAJKISHOR K | July 13, 2025 9:18 PM
feature

कटिहार डीएस कॉलेज के गैलेरी एक में रविवार को भारतीय शिक्षण मंडल प्रांत कार्यकारिणी की बैठक अलग-अलग सत्रों में हुई. सुबह दस बजे पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद के साथ भारतीय शिक्षण मंडल उत्तर बिहार प्रांत कार्यकारी के सदस्यों एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं राज्य के पदाधिकारियों के साथ परिचय संवाद किया गया. सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने नयी शिक्षाा नीति 2020 के सफल प्रयोजन में भारतीय शिक्षण मंडल के अहम योगदान एवं शिक्षकों के सम्पूर्ण योगदान की अपेक्षा की. साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि शिक्षा में भारतीयता तभी आ सकती है, जब सभी शिक्षक अपने कार्य को कर्तव्यनिष्ठा से करते हुए अपने पढ़ाते समय दिये अपने उदाहरणों को भारतीय चीजों के बताये. साथ ही भारतीय क्षेत्रीय भाषा में किताबों का अनुवाद हो, शिक्षा में नवाचार बनाये रखने के लिए शिक्षकों का वर्तमान सिलवेश के अनुसार किताबों का लेखन किया जाये. इससे नयी शिक्षा नीति का परिणाम हमें जल्द मिल सके. पहला सत्र साढ़े दस बजे से साढ़े पांच बजे तक आयोजित किया गया. जहां अखिल भारतीय प्रांत प्रमुख गत बैठक की गतिविधियों पर चचा हुई. उदघाटन सत्र साढ़े दस बजे बारह बजे तक चला. जिसमें ध्येय श्लोक मंगलेश कुमार, ध्येय वाक्य धीरज कुमार, मंच संचालन विषय प्रवेश नवीन तिवारी ने कराया. प्रांत अध्यक्ष उत्तर बिहार अजित कुमार, कोष प्रमुख उत्तर बिहार विजय कुमार शर्मा, प्रो ओम प्रकाश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय शिक्षण मंडल ने मार्गदर्शन किया. द्वितीय सत्र साढे बारह बजे से डेढ़ बजे तक मंच संचालन सुनील कुमार प्रांत सह गुरूकुल गतिविधि प्रमुख, मंचस्थ बिहार क्षेत्र संयोजक, प्रो विकास पारिक शैक्षणिक गतिविधि प्रमुख उत्तर बिहार, नवीन तिवारी प्रांत मंत्री कामा उत्तर बिहार आगामी नियाेजन पर चर्चा की. ढाई से चार बजे तक प्रांत कार्यकारिणी का अभ्यास पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मंचस्त मुख्य अतिथि प्रो ओम प्रकाश कामा, हिमांशु कुमार, अध्यक्ष अजित कुमार, महिला गतिविधि प्रमुख सुषमा, प्राचार्य डीएस कॉलेज संजय कुमार सिंह रहे. सवा चार बजे से पांच बजे तक कटिहार जिले के सभी मंंडल के सदस्यों की प्रांत कार्यकारी के समक्ष परिचय एवं कार्य संवाद हुआ. कार्यक्रम का समापन पांच बजे किया गया. सभी पालक अधिकारियों एवं प्रांत कार्यकारी सदस्यों को अपने द्वारा संचालित मंडलों सूची एवं मंडल संयोजक सह संयोजक एवं सदस्यों के साथ इस कार्यकारिणी में भारतीय शिक्षण मंडल के उद्देश्यों एवं शिक्षा में भारतीयता एवं नैतिक शिक्षा एवं राष्ट्रीयता के भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी गयी. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, संयोजक हिमांशु वर्मा, अध्यक्ष अजित कुमार, मंत्री नवीन तिवारी ने डीएस कॉलेज के प्रो एसके उपाध्याय, प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ आशुतोष सिंह, डॉ स्वामीनंदन, प्रदीप कुमार को साधुवाद दिया.

संबंधित खबर और खबरें

यहां कटिहार न्यूज़ (Katihar News) , कटिहार हिंदी समाचार (Katihar News in Hindi), ताज़ा कटिहार समाचार (Latest Katihar Samachar), कटिहार पॉलिटिक्स न्यूज़ (Katihar Politics News), कटिहार एजुकेशन न्यूज़ (Katihar Education News), कटिहार मौसम न्यूज़ (Katihar Weather News) और कटिहार क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version