महिला संवाद में 2.34 लाख महिलाओं ने लिया भाग

महिला संवाद में 2.34 लाख महिलाओं ने लिया भाग

By AWADHESH KUMAR | June 20, 2025 12:26 AM
feature

किशनगंज. 18 अप्रैल से निरंतर जारी महिला संवाद कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो जायेगा. 64 दिन से जारी रहे संवाद कार्यक्रम में लाखों की संख्या में महिलाओं की भागेदारी ने उसे उदेश्यपूर्ण बना दिया. कार्यक्रम में अब तक 2.34 लाख अधिक महिलाओं ने भाग लिया. आत्मविश्वास, जिजीविषा और जिज्ञासा से भरी महिलाएं, महिला संवाद कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति से उसे सफल बनाई हैं. महिलाएं अपनी आकांक्षा, प्रश्न, सुझाव, शिकायत, अनुभव बेबाकी से व्यक्त कर, संवाद कार्यक्रम में रचनात्मक भागेदारी दी हैं. उनका जीवन, अनुभव और समाज से जुड़ी समस्याओं पर पैनी नज़र, आने वाले समय में जिला के विकास की दिशा में, गुणात्मक परिवर्त्तन के लिए उत्प्रेरक की भूमिका निभाएंगी. 12 सौ 49 ग्राम संगठन में अब तक महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है. शुक्रवार को शेष बचे हुए 13 ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. शुक्रवार को बहादुरगंज प्रखंड के मोहम्मदनगर पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायगा. वहीं, दिघलबैंक प्रखंड के सतकौवा, दिघलबैंक पंचायत, कोचाधामन के हल्दीखोड़ा, बलिया, मजकुरी, कोचाधामन पंचायत, ठाकुरगंज प्रखंड के दुधौटी, रसिया, भोलमारा, छेतल पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायगा. पोठिया प्रखंड के टिप्पीझाड़ी, नौकट्टा सहित शुकवार को जिला के विभिन्न प्रखंडों के 13 ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. महिला संवाद कार्यक्रम में अब तक 31 हजार 40 आकांक्षाएं दर्ज की गई हैं. महिला संवाद मोबाइल एप के माध्यम से इन आकांक्षाओं को कार्यक्रम में दर्ज किया गया है. दर्ज आकांक्षाओं को सरकार के संबंधित विभाग, जिला प्रशासन को स्थानांतरित किया जा रहा है. जिससे इन आकांक्षाओं पर आगे कार्य निष्पादन किया जा सके. चौसठ दिन चले महिला संवाद कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी गई. जागरूकता वाहन में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से वीडियो फ़िल्म दिखा कर महिलाओं को जागरूक किया गया. महिलाओं के लिए चलाई जा रही सभी योजना की जानकारी से युक्त लीफलेट, उनके बीच वितरित किया गया.

संबंधित खबर और खबरें

यहां किशनगंज न्यूज़ (Kishanganj News) , किशनगंज हिंदी समाचार (Kishanganj News in Hindi), ताज़ा किशनगंज समाचार (Latest Kishanganj Samachar), किशनगंज पॉलिटिक्स न्यूज़ (Kishanganj Politics News), किशनगंज एजुकेशन न्यूज़ (Kishanganj Education News), किशनगंज मौसम न्यूज़ (Kishanganj Weather News) और किशनगंज क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version