कुल 98,60,397 मतदाता करेंगे मतदान
वर्ग | मतदाताओं की संख्या |
---|
कुल मतदाता | 98,60,397 |
पुरुष मतदाता | 51,29,473 |
महिला मतदाता | 47,30,602 |
थर्ड जेंडर मतदाता | 322 |
18 से 19 वर्ष के पहली बार वोट करने वाले मतदाता | 1,45,482 |
20 से 29 वर्ष के मतदाता | 22,84,689 |
किस पार्टी से कितने उम्मीदवार
एनडीए की ओर से तीसरे चरण में जेडीयू के तीन और बीजेपी-एलजेपी के एक-एक उम्मीदवार मैदान में हैं. वहीं, महागठबंधन से तीसरे चरण में राजद के तीन वीआईपी और सीपीएम से एक-एक उम्मीदवार एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ने आये हैं.
तीसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवार
चुनावी क्षेत्र | दल | उम्मीदवार |
---|
झंझारपुर | जदयू | रामप्रीत मंडल |
| वीआइपी | सुमन महासेठ |
| बसपा | गुलाब यादव |
| | |
सुपौल | जदयू | दिलेश्वर कमैत |
| राजद | चंद्रहास चौपाल |
| | |
अररिया | भाजपा | प्रदीप सिंह |
| राजद | शाहनवाज आलम |
| | |
मधेपुरा | जदयू | दिनेश चंद्र यादव |
| राजद | प्रो कुमार चंद्रदीप |
| | |
खगड़िया | लोजपा (रामविलास) | राजेश वर्मा |
| सीपीएम | संजय कुमार |
झंझारपुर लोकसभा से 10 प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान में
झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इनमें बहुजन समाज पार्टी से गुलाब यादव, जनता दल (यूनाइटेड) से रामप्रीत मंडल, आदर्श मिथिला पार्टी से बबलू कुमार, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट) से विजय कुमार मंडल, वाजिब अधिकार पार्टी से विद्यानंद राम, वीआइपी से सुमन कुमार महासेठ, निर्दलीय गंगा प्रसाद यादव, निर्दलीय गौरी शंकर साहू, निर्दलीय राजीव कुमार झा, निर्दलीय राम प्रसाद राउत शामिल हैं.
मधेपुरा लोकसभा से 8 प्रत्याशी मैदान में
मधेपुरा लोकसभा के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में है. इनमें राष्ट्रीय जनता दल के डॉ कुमार चंद्रदीप, जनता दल यूनाइटेड के दिनेश चंद्र यादव, बहुजन समाज पार्टी के मो अरशद हुसैन, युवा क्रांतिकारी पार्टी के अजब लाल मेहता, समझदार पार्टी के उच्चेश्वर पंडित, भारतीय जन क्रांति दल डेमोक्रेटिक के कामेश्वर यादव, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया कम्युनिस्ट के जवाहर लाल जायसवाल व आदर्श मिथिला पार्टी के सुरेश्वर पोद्दार शामिल हैं.
Also Read: मधेपुरा फिर बनेगा यादवों का बैटल ग्राउंड, सुपौल में अगड़ों और अररिया में पिछड़ों के हाथ है जीत की चाबी