बिस्फी. सलेमपुर निवासी चंद्रवीर यादव को भाजपा जिला युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है. चंद्रवीर को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी है. कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी. विधायक हरीभूषण ठाकुर बचोल, बिस्फी मंडल अध्यक्ष चंद्रजीत यादव, कन्हाई चंद्र झा, सुभाष चंद्र झा, कुशेश्वर प्रसाद कुशवाहा, राम सकल यादव, मुकेश कुशवाहा, डॉ. रमाशंकर मेहता, अखिलेश झा, शंभु ठाकुर, प्रकाश झा, राम ऐकवाल ठाकुर, डॉ. रंजीत कुमार राणा, डॉ. राजकुमार यादव ने बधाई दी है.
संबंधित खबर
और खबरें