Madhubani News : पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल बने राजद प्रदेश अध्यक्ष

नगर पंचायत के गोरगामा निवासी झंझारपुर लोकसभा के पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल निर्विरोध राष्ट्रीय जनता दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं.

By GAJENDRA KUMAR | June 14, 2025 10:43 PM
an image

फुलपरास. नगर पंचायत के गोरगामा निवासी झंझारपुर लोकसभा के पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल निर्विरोध राष्ट्रीय जनता दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अति पिछड़ा समाज को राजद प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. पूर्व सांसद को प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर राजद कार्यकर्ताओं में खुशी है. बधाई देने वालों में राजद झंझारपुर संगठन के जिलाध्यक्ष बीर बहादुर राय, पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव, प्रशांत मंडल, देव नारायण यादव, रवि रंजन कुमार राजा, बबिता कुमारी, डॉ. धनवीर यादव, रणधीर सेन, राजदेव रमण मंडल, चुल्हाई कामत, उमेश यादव, रामचंद्र यादव आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

यहां मधुबनी न्यूज़ (Madhubani News) , मधुबनी हिंदी समाचार (Madhubani News in Hindi), ताज़ा मधुबनी समाचार (Latest Madhubani Samachar), मधुबनी पॉलिटिक्स न्यूज़ (Madhubani Politics News), मधुबनी एजुकेशन न्यूज़ (Madhubani Education News), मधुबनी मौसम न्यूज़ (Madhubani Weather News) और मधुबनी क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version