Madhubani News : जिला सर्वोदय मंडल के गठन के लिए की बैठक

बैठक कर जिला सर्वोदय मंडल का गठन किया गया. जिला सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष के पद पर तेजनारायण ब्रह्मर्षि का चयन सर्व सम्मति से किया गया.

By GAJENDRA KUMAR | July 20, 2025 10:24 PM
an image

मधुबनी. बैठक कर जिला सर्वोदय मंडल का गठन किया गया. जिला सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष के पद पर तेजनारायण ब्रह्मर्षि का चयन सर्व सम्मति से किया गया. इस अवसर पर बिहार राज्य सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष चंद्र भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में सर्वोदय मंडल में बैठक हुई. चंद्र भूषण प्रसाद ने कहा कि जेपी लोकतंत्र सेनानी का सर्वोदय को आगे बढ़ाने की अहम जिम्मेदारी निभाना है. जेपी लोकतंत्र सेनानी पूरे देश में सर्वोदय को संभाल रहे हैं. इस लिए मधुबनी में भी जेपी लोकतंत्र सेनानी सर्वोदय को आगे बढ़ाएं. बैठक में रामा बल्लभ भारती, महावीर साह, रणजीत कुमार, प्रभानंद भगत, युनुस साह, सूरज कुमार भारती, मनोज कुमार, डॉ. शैलेंद्र कुमार यादव भी थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां मधुबनी न्यूज़ (Madhubani News) , मधुबनी हिंदी समाचार (Madhubani News in Hindi), ताज़ा मधुबनी समाचार (Latest Madhubani Samachar), मधुबनी पॉलिटिक्स न्यूज़ (Madhubani Politics News), मधुबनी एजुकेशन न्यूज़ (Madhubani Education News), मधुबनी मौसम न्यूज़ (Madhubani Weather News) और मधुबनी क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version