Madhubani News : महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ ट्रेड यूनियन के सदस्य करेंगे प्रदर्शन

अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस एटक, मधुबनी की जिला कमिटी की बैठक शुक्रवार को शहीद भवन में अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई.

By GAJENDRA KUMAR | July 5, 2025 10:48 PM
an image

मधुबनी. अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस एटक, मधुबनी की जिला कमिटी की बैठक शुक्रवार को शहीद भवन में अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला महासचिव सत्य नारायण राय ने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीति, किसान विरोधी नीति, बढ़ती महंगाई, निजीकरण के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियन व स्वतंत्र फेडरेशन व संघ के आह्वान पर 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में एटक व संयुक्त किसान मोर्चा, खेत मजदूर यूनियन टाउन क्लब मैदान से प्रतिरोध मार्च निकालेंगे, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला पदाधिकारी के समक्ष मांग पत्र दिया जायेगा. जिला निर्माण श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष मनतोर देवी, कोषाध्यक्ष मनोज दास, उपाध्यक्ष महेश चौधरी, रवि कुमार, निर्माण कामगार यूनियन के महासचिव दिनेश भगत, राम कृष्ण ठाकुर एवं अन्य श्रमिक नेता भाग लेंगे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां मधुबनी न्यूज़ (Madhubani News) , मधुबनी हिंदी समाचार (Madhubani News in Hindi), ताज़ा मधुबनी समाचार (Latest Madhubani Samachar), मधुबनी पॉलिटिक्स न्यूज़ (Madhubani Politics News), मधुबनी एजुकेशन न्यूज़ (Madhubani Education News), मधुबनी मौसम न्यूज़ (Madhubani Weather News) और मधुबनी क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version