राजगीर. ध्वजारोहण के साथ 18 जुलाई से राजगीर में लगने वाले राजकीय मलमास मेला का शुभारंभ होगा. एक महीने तक चलने वाले इस मलमास मेला ( पुरुषोत्तम मास मेला) की पूजा- अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण और शंखनाद से मेला शुभारंभ की घोषणा की जायेगी. ध्वजारोहण के समय 33 कोटि देवी- देवताओं को राजगीर तीर्थ में पधारने के लिए आवाहन किया जायेगा. देवी- देवताओं को यहां आते ही राजगीर तीर्थ बैकुंठ वन जायेगा. सभी देवी देवताओं के राजगीर में प्रवास के दौरान देश में मांगलिक अनुष्ठान शादी, विवाह, मुंडन, जनेऊ आदि कार्यक्रम पुरुषोत्तम मास में कहीं नहीं होंगे. इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में अनेकों तीर्थ के पीठाधीश्वर, संत महंत शामिल होंगे. राजगीर – तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा कमेटी के प्रवक्ता सुधीर कुमार उपाध्याय ने यह जानकारी दी .
संबंधित खबर
और खबरें