Muzaffarpur News: जिले में लूटपाट की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, अहियापुर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर कोल्हुआ के वार्ड नंबर चार के रहने वाले डॉक्टर कृष्ण भूषण श्रीवास्तव के घर से 15 लाख की डकैती की गयी है। शुक्रवार देर रात आठ से दस की संख्या में नकाबपोश व मास्क लगाये अपराधियों ने डकैती की इस वारदात को अंजाम दिया है। पिस्टल की नोक पर अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया, इसके बाद पांच लाख कैश व ज्वेलरी डाका डालकर ले गए। मामले को लेकर डॉक्टर के पुत्र डॉक्टर अमित भूषण श्रीवास्तव के बयान के आधार पर अहियापुर थाने में डकैती की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टू विनिता सिन्हा मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। डॉग स्क्वायड को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टेक्निकल टीम भी मौके पर पहुंची और छानबीन की। फिलहाल पुलिस अपराधियों का सुराग जुटा रही है।
संबंधित खबर
और खबरें

