मस्जिदों और ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा करेंगे अकीदतमंद
प्रतिनिधि, नवादा नगर.
बकरा बाजार में उमड़ी भीड़
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मस्जिदों और ईदगाहों में तैयारियां पूरी
नमाज की समय-सारणी घोषित
– बड़ी दरगाह की मस्जिद : सुबह 6:30 बजे एक जमात- इस्लाम नगर की मस्जिद : सुबह 6:30 बजे और 7:30 बजे दो जमात- मदरसा फैजुल बारी भदैनी राबिया मस्जिद : सुबह 6:30 बजे- नन्हू नगर भदैनी की मस्जिद : सुबह 6:30 बजे- कुरैशी मुहल्ला की कुरैशी मस्जिद : सुबह 6:30 बजे- रजा नगर भदैनी की जमा मस्जिद : सुबह 6:30 बजे- मोगलखार की बड़ी मस्जिद जमा मस्जिद : सुबह 6 बजे और 7 बजे दो जमात- अजमत नगर की अल्मिनार मस्जिद : सुबह 5:45 बजे एक जमात- मोगलखार की मस्जिद कलीमुल्ला : सुबह 6:15 बजे- अंसार नगर की जमा मस्जिद : सुबह 6 बजे- ईद गाह में अंतिम नमाज : सुबह 9 बजे
शांति और सद्भाव बनाये रखने की अपील
नेजाम खान ने सभी नमाजी हजरात से अपील की है कि वे अपनी स्थानीय मस्जिद में नमाज अदा करें और ईद-उल-अजहा की रूह को महसूस करें. मुस्लिम पर्व समूह के अध्यक्ष और जिला शांति समिति के सदस्य ने एक महत्वपूर्ण बयान में कहा कि दोनों समुदायों के लोगों को जुलूस में ताकत का प्रदर्शन नहीं, बल्कि आदर्श और शांति का संदेश देना चाहिए. असामाजिक तत्व चाहे वे किसी भी समुदाय के हों, उनकी कोई जात नहीं होती, वे अधर्मी होते हैं और केवल शांति और सद्भाव को मिटाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए. दोनों समुदायों के लोगों से शांति और सद्भाव बनाये रखने की अपील की गयी. उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि शांति और सद्भाव खराब करने वाले चंद लोगों पर नजर रखी जाये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है