संवाददाता, पटना श्रीअरविंद महिला कॉलेज में शिक्षकेतर कर्मचारी संघ का चुनाव डॉ अजय कुमार सिंह पर्यवेक्षक की देखरेख में संपन्न हुआ. दोपहर ढाई बजे सभी संघ के कर्मचारियों ने अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग की. बाकी पदों के लिए सर्वसम्मति से लोगों का चयन किया गया. संघ के संरक्षक डॉ अजय कुमार सिंह, अध्यक्ष भोला सिंह, उपाध्यक्ष नवोद चौधरी, सचिव नवीन मिश्रा, संयुक्त सचिव शविना मुस्तफा और कोषाध्यक्ष डॉ रिजवान अली सलाम बने. कार्यकारिणी सदस्य के लिए कामेश्वर साह, सुनील कुमार और अमरेन्द्र कुमार सिन्हा का चयन किया गया.
संबंधित खबर
और खबरें