पटना से राजस्थान और मथुरा जाने वाली सभी ट्रेनें फुल
बीते दो वर्षों से होली पर पटना से बड़ी संख्या में लोग मथुरा व राजस्थान जा रहे हैं. राजस्थान में सबसे अधिक लोग उदयपुर और खाटू श्याम के दर्शन के लिए सीकर जाते हैं. होली से एक महीने पहले की तिथि से ही राजस्थान और मथुरा जाने वाली सभी ट्रेनें फुल हो चुकी हैं. वर्तमान में तो 200 से अधिक वेटिंग चल रही है. पटना से होकर जाने वाली गुवाहाटी-अजमेर, पटना-कोटा, हावड़ा-जोधपुर, झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस में पांच से 13 मार्च के बीच लंबी वेटिंग चल रही है. ऐसे में अब जिन यात्रियों ने अभी तक टिकट नहीं लिया है, उन्हें तत्काल टिकट या वैकल्पिक यात्रा साधनों पर विचार करना पड़ रहा है.
किस ट्रेन में कितनी वेटिंग है
ट्रेन | 10 मार्च 2025 3 एसी-स्लीपर | 11 मार्च 2025 3 एसी-स्लीपर | 12 मार्च 2025 3 एसी-स्लीपर | 13 मार्च 2025 3 एसी-स्लीपर |
संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस | 112-146 | 129-164 | 151-210 | 77- 107 |
मगध एक्सप्रेस | 67-91 | 95-114 | 100-134 | 23-59 |
श्रमजीवी एक्सप्रेस | 63-112 | 63-130 | 96 -127 | 41-76 |
भागलपुर गरीब रथ | 98 | 273 | 347 | —— |
विक्रमशिला एक्सप्रेस | 67-230 | 96-226 | —– | 74-106 |
तेजस राजधानी | 144 | 174 | 221 | 117 |
एलटीटी-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस | 85-144 | 100-147 | 76-103 | 46-57 |
एलटीटी-पटना | 67-119 | 67-111 | 60-80 | 18-45 |
सीएसएमटी सुपरफास्ट | 80-144 | —– | 50-73 | —— |
संघमित्रा एक्सप्रेस | 68-96 | 78-148 | —— | —– |
एलटीटी-जयनगर | —– | 78-165 | —- | —— |
पूर्वा एक्सप्रेस | ——- | ——- | 105-133 | 67-127 |
| | | | |
| | | | |
11 मार्च- ट्रेन-3 एसी-स्लीपर
- तेजस राजधानी-174
- संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस-129-164
- मगध एक्सप्रेस-95-114
- श्रमजीवी एक्सप्रेस-63-130
- विक्रमशिला एक्सप्रेस : 96-226
- गरीब रथ-273
- एलटीटी-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस-100-147
- एलटीटी-पटना एक्सप्रेस -67-111
- एलटीटी-जयनगर-78-165
- संघमित्रा एक्सप्रेस-78-148
12 मार्च 2025
तेजस राजधानी के 3 एसी में 221 जबकि 2 एसी में नो रूम हो गया है. वहीं संपूर्णक्रांति के स्लीपर में 210 व 3 एसी में 151 वेटिंग, मगध स्लीपर 134 व 3 एसी में 100 वेटिंग, श्रमजीवी स्लीपर 127 व 3 एसी में 96 वेटिंग, भागलपुर गरीब रथ 347, पूर्वा के स्लीपर में 133 व 3 एसी 105 वेटिंग है. इसी तरह मुंबई से आने वाली एलटीटी पाटलिपुत्र के स्लीपर में 103 व 3 एसी में 76 वेटिंग, एलटीटी पीएनबी के स्लीपर में 80 व 3 एसी में 60, सीएसटी सुपरफास्ट के स्लीपर में 73 व 3 एसी में 50 वेटिंग है.
13 मार्च 2025
तेजस राजधानी 3 एसी 117, संपूर्णक्रांति स्लीपर 107 व 3 एसी 77, मगध स्लीपर 59 व 3 एसी 23 वेटिंग, श्रमजीवी स्लीपर 76 व 3 एसी में 41 वेटिंग, विक्रमशिला स्लीपर 106 व 3 एसी में 74 वेटिंग, पूर्वा स्लीपर 127 व 3 एसी 67 वेटिंग है. मुंबई से आने वाली एलटीटी पाटलिपुत्र के स्लीपर में 57 व 3 एसी में 46, एलटीटी पीएनबी स्लीपर में 45 व 3 एसी में 18 वेटिंग चल रही है.
Also Read: Bihar News: औरंगाबाद में हाइवे पर वसूली कर रहे थे फर्जी डीटीओ के साथ तीन शातिर पुलिस गिरफ्तार, शायरन-स्पीकर से जमाते थे धौंस