बिहार के 48,000 गांवों में दो करोड़ महिलाओं से होगा संवाद, एक लाख जीविका दीदी देंगी ये जानकारी

Jeevika Didi: जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, हिमांशु शर्मा ने बताया कि महिला संवाद 18 अप्रैल से शुरू होगा. इसमें दो करोड़ महिलाओं को जोड़ा जाएगा. एक साथ 38 जिलों में यह शुरू होगा. हर गांव में महिला संवाद का आयोजन किया जाएगा.

By Ashish Jha | April 16, 2025 9:22 AM
an image

Jeevika Didi: पटना. बिहार की महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए महिला संवाद 18 अप्रैल से शुरू होगा. दो महीने तक चलनेवाला यह संवाद 70 हजार स्थानों पर होगा. इसके लिए जगह का चयन कर लिया गया है. महिला संवाद के लिए छह सौ गाड़ियां हर गांव में घूमेंगी. संवाद में बिहार की दो करोड़ महिलाएं शामिल होंगी. इनमें एक लाख 35 हजार जीविका दीदियां भी हैं. जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, हिमांशु शर्मा ने बताया कि महिला संवाद 18 अप्रैल से शुरू होगा. इसमें दो करोड़ महिलाओं को जोड़ा जाएगा. एक साथ 38 जिलों में यह शुरू होगा. हर गांव में महिला संवाद का आयोजन किया जाएगा.

38 जिलों में एक साथ होगी शुरुआत

महिला संवाद एक साथ और एक ही दिन 38 जिलों में शुरू होगा. शुरुआत राजधानी पटना से की जाएगी. पटना जिले के 1395 गांवों में महिला संवाद का आयोजन किया जाएगा. इसमें फुलवारी के 62, पुनपुन के 85 और संपतचक के 39 गांव शामिल हैं. इसी तरह से जिलों के सभी गांवों में संवाद का आयोजन किया जाएगा. हर दिन 12 सौ जगहों पर महिला संवाद होगा. इसका आयोजन सुबह और शाम को होगा. महिला संवाद का आयोजन बिहार के 48 हजार गांवों में किया जाएगा. जिन गांवों में आबादी अधिक होगी, वहां पर एक से अधिक महिला संवाद का आयोजन किया जाएगा.

48 हजार गांवों में होगा संवाद

इस दौरान महिलाओं से सरकारी योजनाओं के प्रति उनकी आकांक्षाओं की जानकारी ली जाएगी. महिलाओं के लिए आरक्षण, बिहार राज्य महिला सशक्तिकरण नीति 2015, नशामुक्ति अभियान, बाल विवाह और दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान, जीविका, सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, सीएम बालिका पोशाक योजना, बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना आदि.

Also Read: बिहार में मठ-मंदिरों की जमीन का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, हटेगा अतिक्रमण

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

यहां पटना न्यूज़ (Patna News) , पटना हिंदी समाचार (Patna News in Hindi), ताज़ा पटना समाचार (Latest Patna Samachar), पटना पॉलिटिक्स न्यूज़ (Patna Politics News), पटना एजुकेशन न्यूज़ (Patna Education News), पटना मौसम न्यूज़ (Patna Weather News) और पटना क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर.

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version