रोहित कुमार सिंह, गया
New Railway Rules 2025: एक जनवरी से गया से खुलने व गुजरनेवाली कई ट्रेनों का परिचालन नये नंबर से होगा. बताया जाता है कि गया से पटना, डेहरी, रामपुर हाट, जमालपुर व डीडीयू जानेवाली 23 पैसेंजर ट्रेनों के नंबरों के आगे जीरो लगा दिया गया था. लेकिन, एक जनवरी से वापस नियमित नंबरों से पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है. इसके लिए पूछताछ कार्यालय, टिकटघर, वेडिंग मशीन व रिजर्वेशन काउंटर पर लगे सिस्टम को भी अपडेट किया जा रहा है.
अपडेट होने के बाद पुराना नंबर हटकर नया नंबर आना शुरू हो जायेगा. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि एक जनवरी से 23 यात्री ट्रेनों और मेमू के नंबर में बदलाव होगा. इसके तहत वे सभी ट्रेनें जो पीएसपीसी नंबर यानी “0” से शुरू होने वाले नंबर के साथ चल रही हैं, उनके नंबर बदले जा रहे है.
इन सभी ट्रेनों का नंबर एक बार फिर वैसे ही नियमित ट्रेनों के नंबर की तरह होगा. जैसा कोविड अवधि में पहले चल रहा था. बताया गया है कि यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों की पहचान को सरल बनाने के लिए ये बदलाव किये जा रहे हैं.
एक जनवरी से इन ट्रेनों के नंबर में होगा बदलाव
03385/03386 | अब | 53631/53632 | झाझा-गया पैसेंजर |
03389/03390 | अब | 53633/53634 | किऊल-गया पैसेंजर |
03393/03394 | अब | 53635/53636 | किऊल-गया पैसेंजर |
03613/03614 | अब | 53213/53214 | पटना-गया पैसेंजर |
03615/03616 | अब | 53615/53616 | जमालपुर-गया पैसेंजर |
03627/03628 | अब | 53627/53630 | किऊल-गया पैसेंजर |
03211/03212 | अब | 63255/63246 | पटना-गया पैसेंजर |
03263/03264 | अब | 63259/63244 | पटना-गया पैसेंजर |
03269/03270 | अब | 63253/63250 | पटना-गया पैसेंजर |
03275/03276 | अब | 63247/63252 | पटना-गया पैसेंजर |
03335/03336 | अब | 63241/63242 | पटना-गया पैसेंजर |
03337/03338 | अब | 63243/63248 | पटना-गया पैसेंजर |
03340/03373 | अब | 63254/63249 | गया-पटना पैसेंजर |
03354/03353 | अब | 63245/63258 | गया-पटना पैसेंजर |
03355/03356 | अब | 63355/63356 | गया-किऊल पैसेंजर |
03365/03374 | अब | 63251/63256 | पटना-गया पैसेंजर |
03381/03382 | अब | 63289/63290 | गया-डेहर ऑन-सोन पैसेंजर |
03383/03384 | अब | 63295/63296 | गया-डीडीयू पैसेंजर |
03625/03626 | अब | 63367/63368 | बख्तियापुर-गया पैसेंजर |
03691/03692 | अब | 63291/63292 | गया-डेहर-ऑनसोन पैसेंजर |
Bihar News: बिहार गौरव पार्क, कबाड़ से बनेगा कमाल, पटना में ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पर नया आकर्षण
Bihar Flood Alert: बिहार के इस जिले में बागमती नदी का कहर, चचरी पुल बहा, गांवों में नाव ही बना सहारा
Bihar News: पूरा होगा, ग्रेटर पटना का सपना. पटना समेट 11 शहरों में बनेगी नोएडा जैसी टाउनशिप
Bihar Politics: तेजप्रताप यादव का नया सियासी गठबंधन, इन पांच दलों के साथ चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान