पटना. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की है. राज्यपाल ने कहा है मेरी कामना है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में देश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे. ईश्वर उनको उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और उपलब्धिपूर्ण जीवन प्रदान करें.
संबंधित खबर
और खबरें