सारठ : 600 छात्र-छात्राओं को बांटीं गयी साइकिलें

सारठ के बामनगामा में उन्नति का पहिया कार्यक्रम आयोजित

By RAMAKANT MISHRA | July 6, 2025 7:16 PM
an image

सारठ बाजार. प्रखंड क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय बामनगामा में उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत 600 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. बामनगामा मुखिया इंद्रदेव सिंह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सारठ शशांक शेखर की ओर से सभी विद्यार्थियों के बीच वित्तीय वर्ष 2025- 26 तथा शेष बचे हुए वित्तीय वर्ष 2024 -25 के बच्चों के बीच साइकिल बांटी गयी. इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी उदय शंकर राय, प्रधान शिक्षक विमल पांडे के साथ सभी बीआरपी, सीआरपी एवं संबंधित विद्यालय के प्रधान शिक्षक उपस्थित रहे. उत्क्रमित मध्य विद्यालय लखना, खरना, करमाटांड़, अंबा नचनिया, बेचबांध, बारा उर्दू, गंगती, बेल्थरा, डुमरिया, रंगामटिया, बसकी- 2, पंसारी, चोरमारा, चुनरडीह, करहिया, प्लस टू यूएचएस पत्थरअड्डा, उमवि देवघरबाद तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय गजियाडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोविंदपुर व उत्क्रमित मध्य विद्यालय नयाडीह शामिल है.

संबंधित खबर और खबरें

यहां देवघर न्यूज़ (Deoghar News) , देवघर हिंदी समाचार (Deoghar News in Hindi), ताज़ा देवघर समाचार (Latest Deoghar Samachar), देवघर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Deoghar Politics News), देवघर एजुकेशन न्यूज़ (Deoghar Education News), देवघर मौसम न्यूज़ (Deoghar Weather News) और देवघर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version