Dhanbad News: सहायक अध्यापकों ने धनबाद व झरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन

झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा राज्य इकाई रांची के निर्देशानुसार रविवार को सहायक अध्यापकों ने धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं झरिया विधायक रागिनी सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की. उन्हें मांगाें के समर्थन में ज्ञापन सौंपा.

By ASHOK KUMAR | July 21, 2025 12:54 AM
an image

धनबाद.

झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा राज्य इकाई रांची के निर्देशानुसार रविवार को सहायक अध्यापकों ने धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं झरिया विधायक रागिनी सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की. सहायक अध्यापक अशोक चक्रवर्ती, मनोज राय, रवींद्र नाथ महतो, गोरखनाथ गुप्ता एवं दुर्गाचरण महतो, सुमनलता पांडेय, संजय प्रजापति, बसंत सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया. सहायक अध्यापकों ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2019 के समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने सार्वजनिक सभाओं और झारखंड मुक्ति मोर्चा के घोषणा पत्र में सहायक अध्यापकों से वादा किया था कि सरकार बनने के तीन माह के भीतर पारा शिक्षकों को वेतनमान दिया जाएगा. आज भी यह सपना अधूरा है.

विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें

यहां धनबाद न्यूज़ (Dhanbad News) , धनबाद हिंदी समाचार (Dhanbad News in Hindi), ताज़ा धनबाद समाचार (Latest Dhanbad Samachar), धनबाद पॉलिटिक्स न्यूज़ (Dhanbad Politics News), धनबाद एजुकेशन न्यूज़ (Dhanbad Education News), धनबाद मौसम न्यूज़ (Dhanbad Weather News) और धनबाद क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version