Dhanbad News : भाजपा : धनबाद में महिलाओं को मिल सकती है मंडलों की कमान

सभी 35 मंडल से एक-एक महिला नेत्री का नाम तलबकई वर्तमान मंडल अध्यक्षों ने फिर से ठोका दावा

By NARENDRA KUMAR SINGH | April 8, 2025 1:22 AM
an image

भाजपा धनबाद ग्रामीण एवं महानगर जिला के कई मंडलों में मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी महिला को देने की तैयारी चल रही है. पार्टी कम से कम सात मंडलों में महिला को कमान देने की तैयारी में है. भाजपा में सदस्यता अभियान की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गयी है. धनबाद महानगर में 17 तथा धनबाद ग्रामीण जिला में 18 मंडल है. इस तरह यहां कुल 35 मंडल है. वर्तमान में सभी मंडल अध्यक्ष पुरुष ही हैं. भाजपा नेतृत्व इस बार तय किया है कि एक तिहाई पद महिलाओं को देगी. पिछली बार भी महिलाओं को जिला एवं मंडल में पदाधिकारी तो बनाया गया. लेकिन, अध्यक्ष का पद नहीं दिया गया. इस बार सभी मंडलों से पांच-पांच नामों की सूची मंगायी गयी है. इसमें लगभग सभी मंडलों अध्यक्षों ने एक नाम अपने खुद का दिया है. इसके अलावा सभी मंडलों से एक-एक महिला का भी नाम भेजा गया है. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि यहां 20 फीसदी मंडल अध्यक्ष का पद महिला को मिलना तय माना जा रहा है. यानी सात से आठ महिलाएं पार्टी का मंडल स्तर पर नेतृत्व करेंगी.

महिलाओं के बीच पैठ बढ़ाने की तैयारी :

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें

यहां धनबाद न्यूज़ (Dhanbad News) , धनबाद हिंदी समाचार (Dhanbad News in Hindi), ताज़ा धनबाद समाचार (Latest Dhanbad Samachar), धनबाद पॉलिटिक्स न्यूज़ (Dhanbad Politics News), धनबाद एजुकेशन न्यूज़ (Dhanbad Education News), धनबाद मौसम न्यूज़ (Dhanbad Weather News) और धनबाद क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version