DHANBAD NEWS : झामुमो की जहां स्थापना हुई, उस विधानसभा क्षेत्र में खाता भी नहीं खोल सकी पार्टी
धनबाद जिले में सिर्फ टुंडी विधानसभा क्षेत्र से झामुमो को मिली है जीत
By Prabhat Khabar News Desk | November 5, 2024 1:27 AM
चार फरवरी 1973 को गोल्फ ग्राउंड में शिबू सोरेन ने शिवाजी समाज के बिनोद बिहारी महतो के साथ मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की थी. उस दिन से झामुमो अस्तित्व में आया और समय के साथ उसका कद बढ़ता गया. झामुमो ने गठबंधन में कई बार राज्य में सरकार बनाया. शिबू सोरेन से लेकर उनके पुत्र हेमंत सोरेन (वर्तमान मुख्यमंत्री) तक मुख्यमंत्री रहे, लेकिन फिर भी धनबाद जिले के टुंडी विस क्षेत्र को छोड़कर किसी विधानसभा क्षेत्र में झामुमो दम नहीं दिखा सका.
टुंडी को बनाया था अपना कार्यक्षेत्र :
शिबू सोरेन ने पार्टी के स्थापना से पहले ही टुंडी को अपना कार्यक्षेत्र बनाया था. टुंडी में रहते हुए पूरे संथाल और अन्य इलाकों में इसका विस्तार किया. इसके बाद शिबू सोरेन ने टुंडी में ही अपना सामाजिक प्रयोग किया था. झामुमो के स्थापना के बाद शिबू सोरेन पहली बार टुंडी विधानसभा क्षेत्र से 1977 में चुनाव लड़े और हार गये. इसके बाद उन्होंने संताल परगना की राह पकड़ी.
टुंडी में छह बार झामुमो को मिली जीत :
टुंडी छोड़ धनबाद के किसी भी विधानसभा में नहीं दिखा झामुमो का दमवर्ष विधानसभा प्रत्याशी जीत-हार1985 टुंडी सुरेंद्र नाथ तिवारी पांचवां स्थान
निरसा शिवलाल मांझी तीसरा स्थान धनबाद नेपाल रवानी सातवां स्थान
बाघमारा जलेश्वर महतो दूसरा स्थान सिंदरी हफीजुद्दीन अंसारी तीसरा स्थान
झरिया प्रदीप ख्वास तीसरा स्थान1995 टुंडी सरकार मुर्मू चौथा स्थान
निरसा अशोक मंडल तीसरा स्थानधनबाद रेखा मंडल चौथा स्थान
बाघमारा मनसू प्राद महतो पांचवा स्थानसिंदरी हफीजुद्दीन अंसारी तीसरा स्थान
झरिया सरयोग महतो सातवा स्थान2005 टुंडी मथुरा प्रसाद महतो जीता
2009 टुंडी मथुरा प्रसाद महतो जीताबाघमारा अक्षय लाल चौहान चौथा स्थानसिंदरी दुर्योधन चौधरी चौथा स्थान
झरिया राम कृष्णा प्रसाद आठवां स्थान2014 टुंडी मथुरा प्रसाद महतो दूसरा स्थान
सिंदरी मन्नु आलम तीसरा स्थाननिरसा अशोक कुमार मंडल तीसरा स्थान
2019 टुंडी मथुरा प्रसाद महतो जीतासिंदरी फुलचंद मंडल तीसरा स्थाननिरसा अशोक मंडल तीसरा स्थान
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यहां धनबाद न्यूज़ (Dhanbad News) , धनबाद हिंदी समाचार (Dhanbad News in Hindi), ताज़ा धनबाद समाचार (Latest Dhanbad Samachar), धनबाद पॉलिटिक्स न्यूज़ (Dhanbad Politics News), धनबाद एजुकेशन न्यूज़ (Dhanbad Education News), धनबाद मौसम न्यूज़ (Dhanbad Weather News) और धनबाद क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .