Dhanbad News: बलियापुर से बोकारो तक पदयात्रा निकालेगा कुड़मी विकास मोर्चा

Dhanbad News: बोकारो एयरपोर्ट का नामकरण बिनोद बाबू के नाम पर करने की मांग

By OM PRAKASH RAWANI | June 16, 2025 2:34 AM
an image

Dhanbad News: बीबीएम कॉलेज बलियापुर में रविवार को टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा की बैठक हुई. इस दौरान बोकारो हवाई अड्डा का नामकरण झारखंड के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो के नाम पर करने की मांग सरकार से की गयी. इस दौरान मोर्चा नेताओं ने मांगों को लेकर दो दिवसीय पदयात्रा आगामी 23 अगस्त को बलियापुर स्थित बिनोद बाबू की समाधि से निकालने का निर्णय लिया. पदयात्रा सिंदरी, बिरसा पुल, चंदनकियारी जोधाडीह मोड़ तथा चास होते हुए 24 अगस्त को बोकारो हवाई अड्डा पहुंचेगी. मौके पर मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार, केंद्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र महतो, राजू कुमार महतो, अशोक महतो, संजय महतो, अनिल महतो, रमेश महतो, मुक्तेश्वर महतो, राजेश महतो आदि थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां धनबाद न्यूज़ (Dhanbad News) , धनबाद हिंदी समाचार (Dhanbad News in Hindi), ताज़ा धनबाद समाचार (Latest Dhanbad Samachar), धनबाद पॉलिटिक्स न्यूज़ (Dhanbad Politics News), धनबाद एजुकेशन न्यूज़ (Dhanbad Education News), धनबाद मौसम न्यूज़ (Dhanbad Weather News) और धनबाद क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version