Dhanbad News : डिगवाडीह में रौनियार वैश्य महासभा का सावन महोत्सव

Dhanbad News : डिगवाडीह में रौनियार वैश्य महासभा का सावन महोत्सव

By NARAYAN CHANDRA MANDAL | August 1, 2025 6:23 PM
an image

Dhanbad News : युवा समिति डिगवाडीह द्वारा अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के सावन महोत्सव का आयोजन टाटा डिगवाडीह कम्युनिटी सेंटर में शुक्रवार को किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक भीम प्रसाद गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद गुप्ता, प्रदेश महिला महासचिव नम्रता गुप्ता उपस्थित थे. श्रीमती गुप्ता ने महिलाओं से कहा कि समाज की महिलाओं को कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. महोत्सव में कविता, गीत, नृत्य, लेखनी, रैंप पर मोमबत्ती जलाकर चलना, चेयर आदि खेल शामिल थे. महोत्सव में रांची, धनबाद,सिंदरी, कतरास, झरिया, भौंरा, पाथरडीह, नुनूडीह, डिगवाडीह की महिलाएं शामिल हुईं. इस अवसर पर वैश्य महासभा का जिलाध्यक्ष राम प्रवेश गुप्ता का चयन किया गया. सफल बनाने में वैद्यनाथ गुप्ता, कालीचरण गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता, अजय गुप्ता, अनिल गुप्ता, श्वेता गुप्ता, रेखा गुप्ता, रीता गुप्ता आदि थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां धनबाद न्यूज़ (Dhanbad News) , धनबाद हिंदी समाचार (Dhanbad News in Hindi), ताज़ा धनबाद समाचार (Latest Dhanbad Samachar), धनबाद पॉलिटिक्स न्यूज़ (Dhanbad Politics News), धनबाद एजुकेशन न्यूज़ (Dhanbad Education News), धनबाद मौसम न्यूज़ (Dhanbad Weather News) और धनबाद क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version