Giridih News :कल्पना से मिला झारखंड मुफस्सिल लिपिक मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल

Giridih News :झारखंड मुफ्फसिल लिपिक मोर्चा के सदस्य बुधवार को गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से मिली. उन्होंने दो सूत्री मांग पूरी करने की बात कही.

By PRADEEP KUMAR | June 4, 2025 10:40 PM
an image

झारखंड मुफ्फसिल लिपिक मोर्चा के सदस्य बुधवार को गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से मिली. उन्होंने दो सूत्री मांग पूरी करने की बात कही. मोर्चा के प्रदेश सचिव विकास सिन्हा और प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा. इसमें गठित समिति को जल्द से जल्द अपना निर्णय देने का आदेश देने और जेपीएससी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में सभी मुफस्सिल लिपिकों को शामिल करना शामिल है. विधायक ने लिपिकों को त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया. उन्होंने विशेष रूप से जेपीएससी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में सभी लिपिकों को शामिल करने के लिए तत्काल कदम उठाने का भरोसा दिया.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गिरिडीह न्यूज़ (Giridih News) , गिरिडीह हिंदी समाचार (Giridih News in Hindi), ताज़ा गिरिडीह समाचार (Latest Giridih Samachar), गिरिडीह पॉलिटिक्स न्यूज़ (Giridih Politics News), गिरिडीह एजुकेशन न्यूज़ (Giridih Education News), गिरिडीह मौसम न्यूज़ (Giridih Weather News) और गिरिडीह क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version