Giridih News: पीएन कॉलेज में एनसीसी कैडेट को दी गयी विदाई

Giridih News: कॉलेज के उप प्राचार्य यशवंत सिन्हा व एएनओ लेफ्टिनेंट दिव्या रानी ने कैडेट्स की उनके अनुशासन, समर्पण व सेवा-भावना के लिए सराहना की. कहा कि एनसीसी ना केवल युवाओं में अनुशासन का बीजारोपण करती है, बल्कि उन्हें एक आदर्श नागरिक बनने की दिशा में मार्गदर्शन भी देती है.

By MAYANK TIWARI | June 26, 2025 11:20 PM
an image

पारसनाथ कॉलेज इसरी बाजार में गुरुवार को 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा के तत्वावधान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान कॉलेज के वरिष्ठ एनसीसी कैडेट्स को विदाई दी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी गान से हुई. कॉलेज के उप प्राचार्य यशवंत सिन्हा व एएनओ लेफ्टिनेंट दिव्या रानी ने कैडेट्स की उनके अनुशासन, समर्पण व सेवा-भावना के लिए सराहना की. कहा कि एनसीसी ना केवल युवाओं में अनुशासन का बीजारोपण करती है, बल्कि उन्हें एक आदर्श नागरिक बनने की दिशा में मार्गदर्शन भी देती है. कार्यक्रम में शिक्षक प्रतिनिधि डॉ शशिभूषण, परीक्षा नियंत्रक गौतम कुमार सिंह, प्रो इसरायल, प्रो राजकुमार मेहता, प्रो विनोद कुमार अकेला, प्रो रीतलाल वर्मा, प्रो उमा पांडेय, प्रो रजनी कुमारी, प्रो संगीता कुमारी, प्रो प्रियंका कुमारी, प्रो कुमारी संगीता, प्रो मधु जायसवाल, सीनियर कैडेट अंडर ऑफिसर खुशबू कुमारी, दीपक कुमार, ऋषभ आनंद, अभिषेक कुमार, भागीरथ कुमार, ओमप्रकाश महतो, लक्ष्मी कुमारी, सपना कुमारी, वीणा कुमारी, संजय सोरेन आदि उपस्थित थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गिरिडीह न्यूज़ (Giridih News) , गिरिडीह हिंदी समाचार (Giridih News in Hindi), ताज़ा गिरिडीह समाचार (Latest Giridih Samachar), गिरिडीह पॉलिटिक्स न्यूज़ (Giridih Politics News), गिरिडीह एजुकेशन न्यूज़ (Giridih Education News), गिरिडीह मौसम न्यूज़ (Giridih Weather News) और गिरिडीह क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version