Giridih News :मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना को ले निकली कलश यात्रा

Giridih News :जमुआ प्रखंड क्षेत्र के रतनियाडीह में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना को लेकर कलश यात्रा निकाली. इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

By PRADEEP KUMAR | June 4, 2025 11:58 PM
an image

जमुआ प्रखंड क्षेत्र कीरतनियाडीह में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को दुर्गा मंदिर प्रांगण से ढोल नगाड़े, डीजे व बैंड बाजे के साथ 51 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली. गाजेबाजे के साथ गांव का भ्रमण करते हुए कलश यात्रा उसरी नदी घाट पहुंची और विधि विधान से पूजन कर जल भरकर मंदिर परिसर में पहुंची. आचार्य ने विधिवत कलशों में जल भरकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उसे मंदिर परिसर में स्थापित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों की अहम भूमिका रही. कलश यात्रा में संतोष यादव, राधे यादव, संजय यादव, विजय यादव, लालो यादव, सुधीर यादव, सुभाष यादव, नकुल यादव, बिनोद मोदी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

यहां गिरिडीह न्यूज़ (Giridih News) , गिरिडीह हिंदी समाचार (Giridih News in Hindi), ताज़ा गिरिडीह समाचार (Latest Giridih Samachar), गिरिडीह पॉलिटिक्स न्यूज़ (Giridih Politics News), गिरिडीह एजुकेशन न्यूज़ (Giridih Education News), गिरिडीह मौसम न्यूज़ (Giridih Weather News) और गिरिडीह क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version