Giridih News :गिरिडीह में चिड़ियाघर के निर्माण को मिली मंजूरी

Giridih News :पर्यटन के क्षेत्र में गिरिडीह को विकसित करने के लिए चिड़िया घर निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गयी है. पीरटांड़ प्रखंड में चिड़िया घर के लिए भूमि प्रस्तावित है. प्रस्ताव की मंजूरी मिलने से गिरिडीहवासियों में हर्ष है. लोगों ने राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार होने के प्रति आभार जताया है.

By PRADEEP KUMAR | August 2, 2025 11:03 PM
an image

प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने पर गिरिडीहवासियों में हर्ष

पर्यटन के क्षेत्र में गिरिडीह को विकसित करने के लिए चिड़िया घर निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गयी है. पीरटांड़ प्रखंड में चिड़िया घर के लिए भूमि प्रस्तावित है. इस महत्वपूर्ण योजना की स्वीकृति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित झारखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 15वीं बैठक में दी गयी. चिड़ियाघर के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने से गिरिडीह के लोगों में खुशी है. जानकारी देते हुए पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है. कहा कि यह पहल झारखंड को पर्यटन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक नयी पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगी. बैठक में गिरिडीह व दुमका में चिड़ियाघर निर्माण और लातेहार जिले के पुतवागढ़ संरक्षित वन क्षेत्र में टाइगर सफारी की स्थापना से संबंधित प्रस्ताव पारित किये गये. इन निर्णयों से ना केवल राज्य के वाइल्डलाइफ टूरिज्म को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नये अवसर भी सृजित होंगे. कहा कि इन परियोजनाओं से प्रकृति-समृद्ध क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी. वनजीव संरक्षण व पर्यावरण बचाने के प्रति लोग जागरूक होंगे.

पीरटांड़ में चिह्नित है 396.22 हेक्टेयर भूमि

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें

यहां गिरिडीह न्यूज़ (Giridih News) , गिरिडीह हिंदी समाचार (Giridih News in Hindi), ताज़ा गिरिडीह समाचार (Latest Giridih Samachar), गिरिडीह पॉलिटिक्स न्यूज़ (Giridih Politics News), गिरिडीह एजुकेशन न्यूज़ (Giridih Education News), गिरिडीह मौसम न्यूज़ (Giridih Weather News) और गिरिडीह क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version