Giridih News :देवरी प्रखंड में चार सौ हेक्टेयर भूमि पर लगाये जायेंगे छह लाख पौधे

Giridih News :भू-संरक्षण योजना के तहत देवरी प्रखंड में 400 हेक्टेयर भूमि पर छह लाख पौधे लगाये जाएंगे. पौधा लगाने के लिए गढ्ढा व कंटूर खुदाई का कार्य पूरा कर लिया गया है. साथ ही नौ लाख पौधा तैयार कर लिया गया है.

By PRADEEP KUMAR | June 4, 2025 11:48 PM
an image

भू-संरक्षण योजना के तहत देवरी प्रखंड में 400 हेक्टेयर भूमि पर छह लाख पौधे लगाये जाएंगे. पौधा लगाने के लिए गढ्ढा व कंटूर खुदाई का कार्य पूरा कर लिया गया है. साथ ही नौ लाख पौधा तैयार कर लिया गया है. मानसून शुरू होते ही पौधे की रोपाई का कार्य प्रारंभ किया जायेगा. इसमें सेमल, काजू, बरगद, पीपल, शीशम, सागवान, ग्महार, खैर, आंवला, सिरिस, छतवन, कदम, चकुंडी आदि के पौधे लगाने की योजना है. जानकारी के मुताबिक योजना के तहत आरागारो जंगल में 175 हेक्टेयर भूमि पर 03 लाख पौधे लगाये जाएंगे, तेलोडीह जंगल में 113 हेक्टेयर भूखंड पर 1 लाख 30 हजार पौधे लगाये जाएंगे, सोनरे जंगल में 47 हेक्टेयर भूमि पर 80 हजार पौधे लगाये जाएंगे, नोनियातरी जंगल में 19 हेक्टेयर भूमि पर 32 हजार पौधे व ग्महारदोन जंगल में 25 हेक्टेयर भूमि पर 30 हजार पौधे लगाये जाएंगे. इसके अलावे ग्रीन क्रेडिट योजना के तहत डहुआटांड़ जंगल में 13 हेक्टेयर, जगई में 14 हेक्टेयर, घसकरीडीह में 05 हेक्टेयर व नवादा जंगल मे 09 हेक्टेयर भूखंड पर कटहल, कदम, गूलर, सेमल, शीशम, आंवला, करम, शहतूत, अर्जुन, जामुन, सिरिस, कचनार, जंगल जलेबी, महोगनी, मोल्फरी, नीम आदि प्रजाति के पौधाें को लगाया जायेगा.

नर्सरी में तैयार किया जा रहे हैं नौ लाख पौधे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें

यहां गिरिडीह न्यूज़ (Giridih News) , गिरिडीह हिंदी समाचार (Giridih News in Hindi), ताज़ा गिरिडीह समाचार (Latest Giridih Samachar), गिरिडीह पॉलिटिक्स न्यूज़ (Giridih Politics News), गिरिडीह एजुकेशन न्यूज़ (Giridih Education News), गिरिडीह मौसम न्यूज़ (Giridih Weather News) और गिरिडीह क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version