Giridih News : भलुआ में डकैती कांड का आठवां आरोपी गिरफ्तार

Giridih News : भलुआ में एक डकैती की घटना में लंबे समय से थी पुलिस को तलाश, असनबेनी जंगल से दबोचा

By MANOJ KUMAR | May 10, 2025 1:08 AM
an image

Giridih News : गांडेय थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में एक मई की रात हुई डकैती कांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आठवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के मर्गोडीह निवासी स्व. इतवारी मंडल के पुत्र मिथलेश मंडल के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर असनबेनी जंगल से गिरफ्तार किया. बताया गया कि एक मई की रात लगभग 11 अज्ञात अपराधियों ने मुन्ना मंडल और उमेश मंडल के घर में धावा बोलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए गांडेय पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया था. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात मई को सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि चार आरोपी फरार चल रहे थे. इसी क्रम में मिथलेश मंडल की गिरफ्तारी की गई है.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गिरिडीह न्यूज़ (Giridih News) , गिरिडीह हिंदी समाचार (Giridih News in Hindi), ताज़ा गिरिडीह समाचार (Latest Giridih Samachar), गिरिडीह पॉलिटिक्स न्यूज़ (Giridih Politics News), गिरिडीह एजुकेशन न्यूज़ (Giridih Education News), गिरिडीह मौसम न्यूज़ (Giridih Weather News) और गिरिडीह क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version