Giridih News: पति से अधिकार पाने, देवघर से गांडेय पहुंची महिला

Giridih News: प्रखंड की एक विवाहित महिला अपने पति से अधिकार के लिए भटक रही है. हालांकि, महिला के आवेदन के आधार पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था. डेढ़ साल के बाद उसका पति जेल से निकला, तो उसने महिला को कोई अधिकार नहीं दिया.

By MAYANK TIWARI | July 27, 2025 11:30 PM
an image

मामला वर्तमान में देवघर कोर्ट में लंबित है. बताया जाता है कि आरोपी रितेश यादव गांडेय थाना क्षेत्र के गादी सिरसिया का रहने वाली है. वहीं, उसकी पत्नी पूजा कुमारी दुमका जिले के सरैयाहाट थाना की पांडेकेशो गांव की रहने वाली. वह 15 जुलाई को अपने पति से मिलने की इच्छा लेकर गांडेय पहुंची थी. एक दिन मंडवाटांड़ में रुकी और अपने पति से मिलने का प्रयास किया. उसने अपने पति को फोन किया, तो उसने उसे पहचानने से इंकार कर दिया. इसके बाद उक्त महिला वापस अपने घर चली गयी.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गिरिडीह न्यूज़ (Giridih News) , गिरिडीह हिंदी समाचार (Giridih News in Hindi), ताज़ा गिरिडीह समाचार (Latest Giridih Samachar), गिरिडीह पॉलिटिक्स न्यूज़ (Giridih Politics News), गिरिडीह एजुकेशन न्यूज़ (Giridih Education News), गिरिडीह मौसम न्यूज़ (Giridih Weather News) और गिरिडीह क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version