Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम वैज्ञानिकों का ये है पूर्वानुमान
Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा. रांची के मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक आज शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा, लेकिन अगले 24 घंटे में मौसम बदलने की संभावना है. मौसम के करवट लेने से तापमान में गिरावट आयेगी. 24 और 25 अप्रैल को आसमान में बादल रहेंगे. इस दौरान गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.
By Prabhat Khabar Digital Desk | April 23, 2021 4:40 PM
Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा. रांची के मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक आज शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा, लेकिन अगले 24 घंटे में मौसम बदलने की संभावना है. मौसम के करवट लेने से तापमान में गिरावट आयेगी. 24 और 25 अप्रैल को आसमान में बादल रहेंगे. इस दौरान गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.
झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो अगले 24 घंटे में ये बदलाव दिख सकता है. वैसे रांची के मौसम वैज्ञानिक की मानें, तो आज शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा. झारखंड की राजधानी रांची एवं आसपास के इलाकों में आज आसमान साफ रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के बाद मौसम बदल सकता है. 24 और 25 अप्रैल को आसमान में बादल रहने की संभावना है. इस दौरान गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम में उतार चढ़ाव के बीच लापरवाही नहीं बरतें. अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें.