सिमडेगा. जिले में पास्का पर्व धूमधाम व भक्तिभाव से मनाया गया. रविवार की सुबह जिले के सभी गिरजाघरों में विशेष मिस्सा पूजा की गयी. मिस्सा पूजा के बाद लोगों को पास्का पर्व की शुभकामना दी गयी. संत अन्ना महागिरजाघर में पास्का पर्व के मौके पर दो मिस्सा हुई. मिस्सा पूजा संपन्न कराते हुए विजी सह पल्ली पुरोहित फादर इग्नासियुस टेटे ने कहा कि प्रभु यीशु ने हमारे पापों के उद्धार के लिए क्रूस मृत्यु के कष्ट को सहा और मृत्यु पर विजय पायी, ताकि उनके बहाये लहू से हम चंगे हो जायें. कहा कि प्रभु यीशु का जी उठना ख्रीस्तीय विश्वास का आधार है. प्रभु यीशु मनुष्य को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी. उन्होंने प्रभु यीशु मसीह के बताये मार्ग पर चलने की नसीहत दी. साथ ही लोगों को पास्का पर्व की शुभकामना दी. कार्यक्रम में विधायक भूषण बाड़ा भी अपनी धर्मपत्नी सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा के साथ शामिल हुए.
संबंधित खबर
और खबरें