Train News: टाटानगर से शुरू हुईं चार जोड़ी नई ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग
रेलवे ने टाटानगर से 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं. इनमें से दो ट्रेनें टाटा से राउरकेला और दो ट्रेनें टाटा से बादामपहाड़ तक चलेंगी. आइए इन ट्रेनों की रूट और टाइमिंग जानते हैं.
By Jaya Bharti | October 20, 2023 5:21 PM
Indian Railways: दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर से चार जोड़ी नई ट्रेनें शुरू की है. इनमें से दो ट्रेनें टाटा से राउरकेला और दो ट्रेनें टाटा से बादामपहाड़ तक चलेंगी. दोनों स्टेशन ओडिशा जिले में है. बादामपहाड़ मयूरभंज का एक छोटा सा शहर है. बता दें कि मयूरभंज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गृह जिला है. टाटानगर से राउरकेला के लिए इस ट्रेन की मांग बीते तीन साल से हो रही थी. आखिरकार राउरकेला के लिए इस ट्रेन को रविवार को छोड़कर प्रतिदिन चलाने की घोषणा कर दी गई है.
रेलवे ने शुरू की ये ट्रेनें –
शालीमार-बदामपहाड़-शालीमार ट्रेन (साप्ताहिक)
बदामपहाड़-राउरकेला-बदामपहाड़ एक्सप्रेस ट्रेन (साप्ताहिक)
टाटा-बदामपहाड़-टाटा मेमू
राउरकेला-टाटा-राउरकेला मेमू
शालीमार-बदामपहाड़-शालीमार (साप्ताहिक)
शालीमार-बदामपहाड़ साप्ताहिक — स्टेशन — बदामपहाड़-शालीमार साप्ताहिक
(आगमन प्रस्थान) — स्टेशन — (आगमन प्रस्थान)
23.05 (शनिवार) — शालीमार — 05.00 (सोमवार)
23.20-23.22 — संतरागाछी — 04.20-04.22
00.55-01.00 — खड़गपुर — 03.00-03.05
01.33-01.35 — झाड़ग्राम — 02.20-02.22
02.08-02.10 — घाटशिला — 01.41-01.43
02.50-03.20 — टाटानगर — 00.05-00.55
04.10-04.12 — बहालदा रोड — 23.00-23.02
04.30-04.32 — ओनलाजोरी — 22.35-22.37
04.45-04.47 — रायरंगपुर — 22.10-22.12
05.40 (रविवार) — बदामपहाड़ — 21.30 (रविवार)
बदामपहाड़-राउरकेला-बदामपहाड़ एक्स (साप्ताहिक)
बदामपहाड़-राउरकेला एक्सप्रेस — स्टेशन — राउरकेला-बदामपहाड़ एक्सप्रेस