Naval tata hockey academy : नवल टाटा हॉकी एकेडमी में शुरू होगी लड़कियों की ट्रेनिंग

जमशेदपुर. नवल टाटा हॉकी एकेडमी में इस साल के मध्य तक लड़कियों के लिए भी ट्रेनिंग की शुरुआत की जायेगी.

By NESAR AHAMAD | April 5, 2025 11:15 PM
feature

जमशेदपुर. नवल टाटा हॉकी एकेडमी में इस साल के मध्य तक लड़कियों के लिए भी ट्रेनिंग की शुरुआत की जायेगी. इसको ध्यान में रखते हुए तारकंपनी स्थित नवल टाटा हॉकी एकेडमी में नया एस्ट्रो टर्फ बिछाया जा रहा है. टर्फ बिछाने का काम लगभग पूरा हो गया है. साथ ही रात में अभ्यास करने के लिए फ्लड लाईट भी लगाया गया है. 2019 से नवल टाटा हॉकी एकेडमी में अंडर-15 व अंडर-17 आयु वर्ग के बालक वर्ग के खिलाड़ियों हॉकी को ट्रेनिंग दी जा रही है. आवासीय इस एकेडमी में खिलाड़ियों को रहने के साथ-साथ पढ़ने की भी व्यवस्था है. यह सभी सुविधाएं लड़कियों को भी दी जायेगी. वहीं, भुवनेश्वर में संचालित नवल टाटा हॉकी एकेडमी में लड़कियों को ट्रेनिंग दी जा रही है.

संबंधित खबर और खबरें

यहां जमशेदपुर न्यूज़ (Jamshedpur News) , जमशेदपुर हिंदी समाचार (Jamshedpur News in Hindi), ताज़ा जमशेदपुर समाचार (Latest Jamshedpur Samachar), जमशेदपुर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Jamshedpur Politics News), जमशेदपुर एजुकेशन न्यूज़ (Jamshedpur Education News), जमशेदपुर मौसम न्यूज़ (Jamshedpur Weather News) और जमशेदपुर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर.

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version