Tata Motors Employees Farewell: टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट से सेवानिवृत्त 25 कर्मियों की विदाई, यूनियन ने किया सम्मानित
Tata Motors Employees Farewell: टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट से सेवानिवृत्त होने वाले 25 कर्मचारियों को शनिवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में विदाई दी गयी. यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने सभी को सम्मानित किया.
By Guru Swarup Mishra | February 9, 2025 5:15 AM
Tata Motors Employees Farewell: जमशेदपुर-टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट से पिछले माह सेवानिवृत्त होने वाले 25 कर्मचारियों को शनिवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में विदाई दी गयी. यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने स्मृति चिह्न एवं शॉल भेंटकर सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया. सम्मान समारोह सह विदाई समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की धर्मपत्नी भी शामिल हुईं. अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने सभी कर्मचारियों के सुखमय जीवन की कामना की.सेवानिवृत कर्मचारियों ने अपने अनुभवों को साझा किया. कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा और अंत में धन्यवाद ज्ञापन हरदीप सिंह सैनी ने किया.
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी
चंद्रभूषण प्रसाद शर्मा, एच हेंब्रम, भीम चंद्र मार्डी, राजेश कुमार, अरिंदम मुखोपाध्यय, भूषण, टी उमा शंकर, दिलीप कुमार दास , सनाथ सामद, शुभाशीष महतो, दीपक कुमार, शांतनु दास, दिलीप कुमार दास, विनोद कुमार शर्मा, सुशील शर्मा, शिव शंकर प्रसाद, कमल लोचन पॉल, संदीप सरकार, अजीज अहमद, इंद्रजीत सिंह, चित्तरंजन सिंह, लक्ष्मण शर्मा, गाजु राम बास्के, महिंद्रा नाथ महंती, अरुण कुमार पाठक.