Video: जमशेदपुर में महिला दिवस पर होली मिलन समारोह, होली के गीतों पर महिलाओं के साथ जमकर थिरकीं विधायक पूर्णिमा साहू

Women's Day 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. होली के गीतों पर महिलाएं जमकर झूमीं. विधायक पूर्णिमा साहू ने भी उनके साथ नृत्य किया.

By Guru Swarup Mishra | March 9, 2025 5:15 AM
an image

Women’s Day 2025: जमशेदपुर-जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और एकजुटता को समर्पित भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. यह आयोजन क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त मंच प्रदान करने और उनके बीच आपसी सौहार्द्र व सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया. सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर के शंख मैदान में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर आयोजित होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. समारोह में पुष्पवर्षा कर विधायक पूर्णिमा साहू ने संपूर्ण नारी शक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान महिलाओं ने अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियां मनाईं. होली के गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया. इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू भी उनके साथ झूमीं.

आज का दिन नारी शक्ति के गौरव का उत्सव


महिलाओं को संबोधित करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि आज का दिन नारी शक्ति के गौरव, उनके संघर्ष, समर्पण और सफलता का उत्सव है. महिलाएं अब अंतरिक्ष तक पहुंच चुकी हैं. विज्ञान, शिक्षा, राजनीति, खेल और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं. साक्षरता दर बढ़ रही है और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं. नारी उत्थान के लिए हमें संगठित होना होगा. समाज को सशक्त बनाने के लिए ‘नारी समिति’ जैसी पहल करनी होगी, जहां हम एक-दूसरे को सहयोग कर सकें. उन्होंने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की.

मौके पर ये थीं मौजूद


झारखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, लकी सिंह राजपूत, रूबी झा, रीना चौधरी, संजना साहू, रूपा देवी, उर्मिला दास, बिमला साहू, सुधा यादव, सीमा दास, लकी कौर, श्वेता कुमारी, मीरा झा, मीरा सिंह, मिनी सिंह, सोनिया साहू, ममता सिंह, जया शर्मा, ममता भूमिज, रश्मि साहू, गीतांजलि बोस, गीता यादव, रेणुका कालिंदी, मुस्कान गोराई, कांची लोहार, सुभद्रा दास समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी:कहां छुपा है भारत की समृद्धि का राज? जानना है तो पढ़ें और देखें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

संबंधित खबर और खबरें

यहां जमशेदपुर न्यूज़ (Jamshedpur News) , जमशेदपुर हिंदी समाचार (Jamshedpur News in Hindi), ताज़ा जमशेदपुर समाचार (Latest Jamshedpur Samachar), जमशेदपुर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Jamshedpur Politics News), जमशेदपुर एजुकेशन न्यूज़ (Jamshedpur Education News), जमशेदपुर मौसम न्यूज़ (Jamshedpur Weather News) और जमशेदपुर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर.

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version