शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन व कल्पना मुर्मू को दी बधाई

नाला. झामुमो कार्यकर्ताओं ने गुरुजी शिबू सोरेन को संरक्षक, हेमंत सोरेन को अध्यक्ष एवं महिला नेत्री कल्पना मुर्मू को बधाई दी है.

By JIYARAM MURMU | April 19, 2025 9:13 PM
an image

नाला. झामुमो के महाधिवेशन में गुरुजी शिबू सोरेन को संरक्षक, हेमंत सोरेन को अध्यक्ष एवं महिला नेत्री कल्पना मुर्मू के अलावा जामताड़ा जिला के रवींद्रनाथ महतो, रवींद्रनाथ दुबे, अशोक मंडल, जमीरुद्दीन अंसारी, सलीम जहांगीर, कुणाल कांचन, वकील सोरेन, वासुदेव हांसदा, प्रो कैलाश प्रसाद साव, परेश यादव, नरेंद्र मुर्मू आदि को केंद्रीय कमेटी में चुना गया. इसे लेकर फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो, नाला प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य, सानंद मोहन माजी, सुनील दास, माधव गोरांई, प्रकाश महतो आदि ने बधाई दी है. कहा अब पार्टी युवा वर्ग के कंधों जिम्मेदारी दी है, जिससे पार्टी संगठन और मजबूत होगा. पार्टी संगठन को हाइटेक करने का प्रयास किया गया है. कहा हेमंत सोरेन के नेतृत्व में युवा वर्ग काफी उत्साहित हैं. आने वाले समय में इसका असर दिखाई पड़ेगा.

संबंधित खबर और खबरें

यहां जामताड़ा न्यूज़ (Jamtara News) , जामताड़ा हिंदी समाचार (Jamtara News in Hindi), ताज़ा जामताड़ा समाचार (Latest Jamtara Samachar), जामताड़ा पॉलिटिक्स न्यूज़ (Jamtara Politics News), जामताड़ा एजुकेशन न्यूज़ (Jamtara Education News), जामताड़ा मौसम न्यूज़ (Jamtara Weather News) और जामताड़ा क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version