लोहरदगा में गरजीं कल्पना सोरेन, नाम लिये बिना BJP पर साधा निशाना, बोलीं-झारखंड में घूम रहे महिलाओं को गुमराह करने वाले
लोहरदगा में मंईयां सम्मान यात्रा के दौरान कल्पना सोरेन, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, सांसद जोबा मांझी और महुआ माजी सहित अन्य विधायक भी शामिल हुए. इस दौरान कल्पना ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.
By Kunal Kishore | October 8, 2024 8:47 PM
लोहरदगा, अमित राज : मुख्यमंत्री मंईया सम्मान यात्रा का कारवां मंगलवार दोपहर लोहरदगा जिले के कुंडु पहुंचा. इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने गांडेय विधायक कल्पना सोरेन का स्वागत किया. मंच पर आते ही विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने बिना नाम लिए बीजेपी पर जोरदार हमला किया और कहा कि झूठे वादे और आधी आबादी को लॉलीपॉप दिखाने वाले झारखंड में घूमने लगे हैं. इनसे बचकर रहना है.
महिलाओं पर दिया जोर
आधी आबादी जहां घर संभालती है. वहीं घर से निकलने के बाद दुर्गा व काली बनकर दुश्मनों का संहार करती है. झारखंड की आधी आबादी जाग चुकी हैं. आधी आबादी नारी शक्ति बनकर झूठे सपने दिखाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देगी. विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के संबंध में कहा कि महिलाओं को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं.
आज लोहरदगा की क्रांतिकारी भूमि से मंईयां सम्मान यात्रा के ऐतिहासिक कार्यक्रम का गवाह बनने का सौभाग्य मिला।
आज झारखण्ड की लाखों माताओं-बहनों को मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत तीसरी क़िस्त मिली है।
आपके चेहरे पर सम्मान और स्वाभिमान की यह चमक देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। आप… pic.twitter.com/J4NQwoqkyw
दस मिनट के भाषण में विधायक ने राज्य सरकार के द्वारा महिला उत्थान के लिए किए जा रहे उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि महिलाएं मजबूत होगीं तो एक परिवार मजबूत होगा. परिवार मजबूत होगा तो राज्य मजबूत होगा. मौके पर मंत्री दीपिका पांडे सिंह, बेबी देवी सांसद जोबा मांझी, महुआ माजी, विधायक जिग्गा सुसारण होरो, नेहा शिल्पी तिर्की, सविता महतो सहित झामुमो के कई नेता तथा कार्यकर्ता शामिल थे.
यहां लोहरदगा न्यूज़ (Lohardaga News) , लोहरदगा हिंदी समाचार (Lohardaga News in Hindi), ताज़ा लोहरदगा समाचार (Latest Lohardaga Samachar), लोहरदगा पॉलिटिक्स न्यूज़ (Lohardaga Politics News), लोहरदगा एजुकेशन न्यूज़ (Lohardaga Education News), लोहरदगा मौसम न्यूज़ (Lohardaga Weather News) और लोहरदगा क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .