भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा की बैठक संपन्न

भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा की प्रदेश कमेटी की बैठक रविवार को हुयी.

By ANUJ SINGH | June 29, 2025 8:53 PM
an image

मेदिनीनगर: भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा की प्रदेश कमेटी की बैठक रविवार को हुयी. इसकी अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी ने की. संचालन प्रदेश महासचिव नंदगोपाल त्रिपाठी ने किया. बैठक में मोर्चा के उदेश्यों व कार्यों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया. मोर्चा के राष्ट्रीय संगठन सचिव संजय पांडेय ने कहा कि यह संस्था एक वैचारिक क्रांति को लेकर आगे बढ़ रही है. संस्था के पवित्र उदेश्यों को आमजनों तक पहुंचाने और लोगों को उनका हक अधिकार दिलाने की दिशा में सक्रियता के साथ काम करने की आवश्यकता है. बैठक में शामिल पदाधिकारियों ने मोर्चा की गतिविधियों को तेज करने की जरूरत बताया ताकि पीड़ित व्यक्ति को लाभ मिले और उनकी समस्या का समाधान हो. भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की दिशा में सक्रिय होकर काम करने पर जोर दिया गया. माैके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नितीन पांडेय, संयुक्त सचिव आलोक कुमार तिवारी, रामनंद पांडेय, विवेकानंद त्रिपाठी, निलेश पांडेय, राहुल सिंह, मृत्यंजय तिवारी, ब्रजेश तिवारी, सुजीत पांडेय, सुमन कुमार सहित कई लोग शामिल थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां पलामू न्यूज़ (Palamu News) , पलामू हिंदी समाचार (Palamu News in Hindi), ताज़ा पलामू समाचार (Latest Palamu Samachar), पलामू पॉलिटिक्स न्यूज़ (Palamu Politics News), पलामू एजुकेशन न्यूज़ (Palamu Education News), पलामू मौसम न्यूज़ (Palamu Weather News) और पलामू क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version