नपं कांग्रेस कमेटी की बैठक, संगठन विस्तार पर चर्चा

प्रखंड के अररूआ कला गांव स्थित कृष्ण कुमार सिंह के आवास पर गुरुवार को नगर पंचायत कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई.

By VIKASH NATH | June 5, 2025 10:33 PM
an image

फोटो 5 डालपीएच 15 फोटो : बैठक में शामिल कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता प्रतिनिधि, हरिहरगंज प्रखंड के अररूआ कला गांव स्थित कृष्ण कुमार सिंह के आवास पर गुरुवार को नगर पंचायत कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राघव कुमार सिंह ने की. मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रतिनिधि सह हरिहरगंज नपं के पर्यवेक्षक कृष्ण कुमार सिंह मौजूद थे. बैठक में नगर पंचायत कमेटी गठन, संगठन की मजबूती व बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से विस्तृत रूप से चर्चा की गयी. नपं कमेटी गठन को लेकर आगामी 15 जून को मोतीराज महिला इंटर कॉलेज में बैठक आहूत की गयी है. जिसमें पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव सत्यनारायण सिंह, चंद्रशेखर शुक्ला, जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. मौके पर कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हुए उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम करें. साथ ही कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुचाये. बैठक में प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज सिंह, प्रखंड महासचिव गुप्तेश्वर सिंह, अजय सिंह, राहुल सिंह, विनोद पासवान, कृष्ण मुरारी मिश्रा, निरंजन गुप्ता, मो शकील आलम, शिवम सिंह सहित अन्य शामिल थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां पलामू न्यूज़ (Palamu News) , पलामू हिंदी समाचार (Palamu News in Hindi), ताज़ा पलामू समाचार (Latest Palamu Samachar), पलामू पॉलिटिक्स न्यूज़ (Palamu Politics News), पलामू एजुकेशन न्यूज़ (Palamu Education News), पलामू मौसम न्यूज़ (Palamu Weather News) और पलामू क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version