धार्मिक अनुष्ठान हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं : केएन त्रिपाठी

श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के प्रवचन मंच का उद्घाटन झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने फीता काट कर किया.

By SATYAPRAKASH PATHAK | May 20, 2025 9:47 PM
feature

सतबरवा. सदर प्रखंड क्षेत्र के लहलहे गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के प्रवचन मंच का उद्घाटन झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने फीता काट कर किया. श्री त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान होने से सुख, समृद्धि व शांति आती है. जिससे मनुष्य समेत अन्य जीवों को भी जीवन जीने में सहूलियत होती है. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों में हम सभी धर्मप्रेमियों को तन, मन, धन से सहयोग के लिए तत्पर रहना चाहिए, ताकि अनुष्ठान सफलतापूर्वक संपूर्ण हो सके. उन्होंने कहा कि धर्म हमें सच्चे मार्ग पर चलने तथा जीवन जीने की कला को सिखलाती है. श्री त्रिपाठी ने कहा कि मानव जीवन जन कल्याण के लिए समर्पित करना ही जीवन का मूल सार है. जीवन में गृहस्थ आश्रम की सभी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए समाज के कार्य करना भी मानवीय सरोकार है. मौके पर नवीन तिवारी, दीपक दुबे, संजय त्रिपाठी, महिमा नंद तिवारी, धीरेंद्र तिवारी, सुआ मुखिया उपाध्याय सिंह, मुखिया रविंद्र सिंह, कांग्रेस सदर प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र तिवारी, अनूप तिवारी, विनोद तिवारी, सुरेंद्र शुक्ला, अमित तिवारी, मृत्युंजय तिवारी छोटू, ब्रजेश तिवारी, आशीष तिवारी, कामाख्या सिंह, सुधीर सिंह, जेपी सिंह, राणा सिंह व बीरेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

मनुष्य जीवन के थकान के बाद ईश्वर के शरण में आता है : मारुति किंकर महाराज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें

यहां पलामू न्यूज़ (Palamu News) , पलामू हिंदी समाचार (Palamu News in Hindi), ताज़ा पलामू समाचार (Latest Palamu Samachar), पलामू पॉलिटिक्स न्यूज़ (Palamu Politics News), पलामू एजुकेशन न्यूज़ (Palamu Education News), पलामू मौसम न्यूज़ (Palamu Weather News) और पलामू क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version