कांग्रेस पार्टी से सगुना मुखिया, पति व पुत्र पार्टी से निष्कासित

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पलामू जिले के पाटन प्रखंड के सगुना पंचायत की मुखिया मंजू देवी, पति सुरेंद्र सिंह व पुत्र रंजीत सिंह को पार्टी सदस्यता से तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है.

By DEEPAK | July 28, 2025 10:39 PM
an image

मेदिनीनगर. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पलामू जिले के पाटन प्रखंड के सगुना पंचायत की मुखिया मंजू देवी, पति सुरेंद्र सिंह व पुत्र रंजीत सिंह को पार्टी सदस्यता से तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है. सभी लोग 15 जुलाई 2025 को कांग्रेस की सदस्यता ली थी. एक सप्ताह के अंदर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू ने पत्र के माध्यम से बताया कि इन तीनों लोगों पर वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी का खुलकर विरोध किया गया था. साथ ही भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में तन-मन-धन से प्रचार किया था. इसके बावजूद उनलोगों को संगठन की जानकारी और सहमति के बिना पार्टी में शामिल किया गया. पत्र में उल्लेख किया गया है कि इनकी सदस्यता ग्रहण कराने से पूर्व न तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी और न ही जिला पर्यवेक्षक से कोई राय ली गयी थी. यह प्रक्रिया संगठनात्मक अनुशासन के विरुद्ध पायी गयी. जिला पर्यवेक्षक की स्पष्ट अनुशंसा के आधार पर तीनों की सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष जैश रंजन पाठक को पत्र भेजकर सूचित किया गया है.

संबंधित खबर और खबरें

यहां पलामू न्यूज़ (Palamu News) , पलामू हिंदी समाचार (Palamu News in Hindi), ताज़ा पलामू समाचार (Latest Palamu Samachar), पलामू पॉलिटिक्स न्यूज़ (Palamu Politics News), पलामू एजुकेशन न्यूज़ (Palamu Education News), पलामू मौसम न्यूज़ (Palamu Weather News) और पलामू क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version