महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं : निर्मल महतो

महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं : निर्मल महतो

By SAROJ TIWARY | March 12, 2025 10:19 PM
an image

गिद्दी(हजारीबाग). सपोर्ट संस्था के तत्वावधान में बुधवार को खपिया कलुआटांड़ में महिला दिवस मनाया गया. मौके पर मांडू विधायक निर्मल महतो ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं. महिलाएं सशक्त होंगी, तभी देश मजबूत बन सकता है. उन्होंने कहा कि डाड़ी को आदर्श प्रखंड बनाया जायेगा. डाड़ी प्रखंड प्रमुख दीपा देवी ने सपोर्ट संस्था के द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की. कहा कि महिलाएं आर्थिक रूप से सबल बन रही है. सपोर्ट संस्था के सचिव भवानी शंकर गुप्ता ने कहा कि हमारी संस्था इस इलाके में 27 वर्षों से निरंतर विकास कार्यों को गति दे रही है. क्षेत्र की बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. लगभग 700 महिलाएं लाह उत्पादन सहित कई तरह के कार्यों से जुड़ी हुई हैं. बीडीओ अनु प्रिया ने कहा कि सपोर्ट संस्था से अधिक से अधिक महिलाएं जुड़ेंगी, तभी उनका आर्थिक एवं सामाजिक विकास हो सकता है. अंचलाधिकारी कमलकांत वर्मा ने कहा कि महिलाओं को मनरेगा से रोजगार दिया जा रहा है. मुखिया दासो मरांडी ने भी अपनी बातें रखी. संचालन श्वेता बाड़ा व गीता देवी ने किया. इस अवसर पर हेमनी देवी, किनिया देवी, अभिषेक शंकर, विनोद सिंह, वरुण कुमार, मनोज महतो उपस्थित थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां रामगढ़ न्यूज़ (Ramgarh News) , रामगढ़ हिंदी समाचार (Ramgarh News in Hindi), ताज़ा रामगढ़ समाचार (Latest Ramgarh Samachar), रामगढ़ पॉलिटिक्स न्यूज़ (Ramgarh Politics News), रामगढ़ एजुकेशन न्यूज़ (Ramgarh Education News), रामगढ़ मौसम न्यूज़ (Ramgarh Weather News) और रामगढ़ क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version