मगनपुर. गोला प्रखंड क्षेत्र की सोसोकलां पंचायत की मुखिया नीता देवी (35 वर्ष) का निधन शुक्रवार की रात हो गया. वह पिछले कई माह से बीमार थी. शनिवार को गोला गोमती नदी स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया. बड़े पुत्र मंजीत कुमार महथा ने मुखाग्नि दी. उधर, अंतिम संस्कार में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पार्षद जलेश्वर मुखिया, सरस्वती देवी, बिनोद कुमार, दिनेश कुमार महतो, अशोक, मो लइक अंसारी, मो गुलाम सरोवर उर्फ भूषण, जगत कुमार महथा, संदीप कुमार, राजेश कुमार, संजय कुमार महतो, त्रिभुवन महतो, धुमा महतो, सुरेंद्र कुमार महतो, कंदन महतो, गोविंद कुमार मुंडा, अंजनी कुमार महथा ने शोक व्यक्त किया.
संबंधित खबर
और खबरें