रांची. झारखंड की डायल 108 इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा एक बार फिर से सुचारू हो गयी. राज्यभर में 54 घंटे की हड़ताल के बाद एंबुलेंस के सायरन एक बार फिर से गुंजने लगे. पिछले दो दिनों से जारी हड़ताल समाप्त करने की सहमति स्वास्थ्य विभाग के साथ भारतीय मजदूर संघ और सेवा प्रदाता कंपनी के साथ त्रिपक्षीय समझौते के बाद बनी. समझौते के बाद झारखंड में एंबुलेंस कर्मचारियों को अब कुशल श्रमिक की श्रेणी की मान्यता दी जायेगी. इसके साथ ही कर्मचारियों को इपीएफ सुविधा के साथ हर महीने समय पर मानदेय और स्वास्थ्य विभाग ने सेवा प्रदाता कंपनी को ओवरटाइम भुगतान करने का निर्देश दिया है.
संबंधित खबर
और खबरें