18 जनवरी 2025 को आपके यहां कितने में मिल रहा 14 किलो का गैस सिलेंडर, यहां देख लें दाम
LPG Cylinder Price Today 18 January 2025 : 18 जनवरी 2025 को आपके यहां 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिल रहा है? अगर आपको दाम नहीं मालूम, तो यहां देख लें. झारखंड के किस जिले में एक सिलेंडर की आज कितनी कीमत है, वह भी आप यहां पता कर सकते हैं.
By Mithilesh Jha | January 18, 2025 5:46 PM
LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 18 January 2025: 18 जनवरी 2025 को आपके यहां 14.2 किलो का एलीपीजी सिलेंडर कितने में मिल रहा है. झारखंड के किस जिले में एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है? अगर आपको नहीं मालूम कि आज एक गैस सिलेंडर का भाव क्या है, तो आपको हम यहां बता देते हैं. जमशेदपुर में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 842.50 रुपए में मिल रहा है. हजारीबाग या कोडरमा में यही गैस सिलेंडर 862 रुपए में मिल रहा है. इंडियन ऑयल के मुताबिक, धनबाद, रांची, बोकारो, गिरिडीह और देवघर में 18 जनवरी को 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का दाम 860.50 रुपए है. चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) में एलपीजी सिलेंडर का भाव आज 852 रुपए है, तो चतरा में 859.50 रुपए. 18 जनवरी 2025 को झारखंड में सबसे सस्ता सिलेंडर जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में और सबसे महंगा गैस सिलेंडर हजारीबाग और कोडरमा में बिक रहा है. आपके जिले में आज क्या है 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम, यहां जानें.
आपके जिले में आज एलपीजी सिलेंडर का कितना है दाम, यहां देखें
झारखंड में 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडरहजारीबाग और कोडरमा में सबसे महंगा मिलता है. यहां के ग्राहकों को एक सिलेंडर के लिए 862 रुपए देने होते हैं.
झारखंड में एलपीजी सिलेंडर सबसे सस्ता कहां मिलेगा?
जमशेदपुर में एलपीजी उपभोक्ताओं को 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर के लिए 842.50 रुपए देने होते हैं. जमशेदपुर में ही झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिलता है.
रांची में 14 किलो के गैस सिलेंडर की कितनी कीमत है?
झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है. झारखंड के ज्यादातर शहरों में घरेलू रसोई गैस इसी कीमत पर मिलती है.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।